सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने हैद्रा ने की कार्रवाई
हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा ने आज मेडचल के मलकाजगिरी जिले के घटकेसर मंडल स्थित एकशिला लेआउट में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक उपयोगी स्थानों पर किये गये अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। हैद्रा आयुक्त ने बताया कि पोचारम नगरपालिका के कोरेमुला गांव में एकशिला लेआउट में अतिक्रमण की शिकायत की गयी थी, जिस पर आज कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए गये।
हैद्रा आयुक्त ने बताया कि पिछले सप्ताह प्रजावाणी में शिकायत की गयी थी कि सड़कें, पार्क और सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए बने स्थानों पर अतिक्रण किये गये हैं। गत बुधवार को आयुक्त ने फील्ड स्तर पर निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लेआउट प्लॉट मालिकों से बात की और शनिवार को हैद्रा कार्यालय में दोनों पक्षों के साथ पूछताछ कर गूगल मैप सहित अन्य स्रोतों से जाँच की गयी। अधिकारियों ने सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए बनाए गए स्थानों की पड़ताल की। आज लेआउट में अतिक्रमण के लिए लगायी गयी बाड़ को पूरी तरह से हटा दिया।
यह भी पढ़ें… हैद्रा आयुक्त ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों ने बताई समस्याएँ
सुन्नम चेरुवू लेआउट पर चिंता निरर्थक
हैद्रा आयुक्त रंगनाथ ने सुन्नम चेरुवू पर कुछ लोगों द्वारा किये गये विरोध पर प्रतिक्रिया में कहा कि सुन्नम चेरुवू के एफटीएल (फुल टैंक लेवल) के भीतर सीएट के लेआउट पर चिंता जताना निरर्थक है। गुट्टला बेगमपेट और अल्लापुर गांवों के बीच शेरिलिंगमपल्ली और कुकटपल्ली मंडलों की सीमा में स्थित इस तालाब के एफटीएल की गहन जांच की गयी और विभिन्न स्रोतों से उसका मिलान किया गया है।
सुन्नम चेरुवू 32.60 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। रंगनाथ ने बताया कि तालाब के एफटीएल के भीतर नालों पर अतिक्रमण करके बनाए गए ढांचे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उसे तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को तालाब के पुनरुद्धार कार्य में बाधा नहीं डालनी चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



