मैं राज्यसभा के लिए दिल्ली नहीं जा रहा : कोदंड रेड्डी

हैदराबाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रैतु आयोग के अध्यक्ष कोदंड रेड्डी ने स्पष्ट किया है कि वह राज्यसभा सीट के लिए दिल्ली नहीं जा रहे।

गांधी भवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कोदंड रेड्डी ने कहा कि वह राज्यसभा के लिए दिल्ली नहीं जा रहे। पूर्व में उन्होंने एआईसीसी से दक्षिण भारत के लिए राष्ट्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष पद देने का अनुरोध किया था। अनपेक्षित कारणों से मुझे वह पद नहीं मिला, लेकिन पार्टी के लिए काम किया और करता रहूँगा।

कोदंड रेड्डी ने कहा कि पार्टी की ओर से राज्यसभा के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जाएँ, तो अच्छा रहेगा। हालाँकि उन्होंने कहा कि हाईकमान की नज़र में राज्यसभा सीट के लिए उनका नाम भी एक विकल्प है। पार्टी के लिए उन्होंने जो सेवाएँ की हैं, वह मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष भली-भांति जानते हैं।

यह भी पढ़े: उप-राष्ट्रपति पद राजनीतिक नहीं : रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button