मैं ड्रग्स परीक्षण के लिए तैयार हूँ: केटीआर

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के.टी. रामाराव ने कहा कि ड्रग्स का उपयोग निंदनीय है और वे स्वयं इसके परीक्षण के लिए तैयार हैं।

ड्रग्स के मामले में बीआरएस के पूर्व विधायक का नाम मीडिया में आने के बाद हो रही पार्टी की आलोचनाओं के बीच केटीआर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि नशे की दवाएँ इंसानों को राक्षस बना देती हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ लोग भी नशे का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से नशीले पदार्थों और अवैध ड्रग्स के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हूँ और मैं कई बार कह चुका हूँ कि मैं किसी भी तरह के परीक्षण के लिए तैयार हूँ।”

आरोपों के बीच जांच में सहयोग की बात

केटीआर ने कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस ड्रग्स के उपयोग और किसी भी अवैध गतिविधि की कड़ी निंदा करती है। जो भी व्यक्ति ड्रग्स का सेवन करता है या उसकी तस्करी करता है, उसे उसके राजनीतिक संबंधों की परवाह किए बिना कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस बात की कड़ी निंदा की कि इस बेहद निंदनीय मामले में बीआरएस पार्टी को घसीटा जा रहा है।

ड्रग्स के मामले का इस्तेमाल बीआरएस से राजनीतिक बदला लेने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे महेश कुमार गौड़ के इस सुझाव का स्वागत करते हैं कि सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को यह परीक्षण कराकर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिएI

केटीआर ने चेतावनी दी कि हर ड्रग्स मामले में उनका नाम घसीटने की कोशिश की गई तो उसका जवाब कानूनी नोटिस के माध्यम से दिया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button