आईसीएआई ने भारतीय सेना के साथ तत्काल यूडीआईएन सत्यापन के लिए समझौता किया

नई दिल्ली, भारतीय सेना और चार्टर्ड अकाउंटेंट के शीर्ष निकाय आईसीएआई ने यूडीआईएन (विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या) सत्यापन को और अधिक त्वरित और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। इस समझौते के तहत सेना के आपूर्ति एवं क्रय संगठन में विक्रेताओं के पंजीकरण और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया अब डिजिटल और तत्काल होगी, जिससे समय की बचत और प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ेगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकर संस्थान (आईसीएआई) ने भारतीय सेना के साथ तत्काल यूडीआईएन सत्यापन के लिए समझौता किया है। इसके तहत सेना खरीद संगठन (एपीओ) की विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया में एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के जरिये तत्काल यूडीआईएन सत्यापन में मदद की जाएगी।

यह भी पढ़े : आईसीएआई ने पेश किए कंपनियों के वित्तीय विवरणों की समीक्षा के नए मानक

संस्थान ने अपने सदस्यों को दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाणन की सुविधा देने के लिए विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) प्रणाली विकसित की है। शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि संस्थान ने यूडीआईएन के तत्काल सत्यापन की सुविधा के लिए भारतीय सेना के आपूर्ति एवं परिवहन महानिदेशालय (डीजीएसटी), सेना क्रय संगठन (एपीओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button