जरूरत पड़ी तो तेलुगु लोगों की वापसी कराएंगे: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को ईरान व खाड़ी देशों में रहने वाले तेलुगु भाषी लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि राज्य सरकार आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय करेगी।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, युद्ध की खबरों के मद्देनजर रेड्डी ने ईरान में फंसे लोगों को सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और उन देशों में भारतीय दूतावासों द्वारा जारी परामर्श व चेतावनियों का नियमित रूप से अनुसरण करने का आग्रह किया।
विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में, राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर आवश्यकता पड़ने पर तेलुगु भाषी लोगों को सुरक्षित वापस लाएगी।”न्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ईरान और अन्य खाड़ी देशों में रहने वाले तेलंगानावासियों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
रेड्डी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के समन्वय से उचित कदम उठाने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को उन देशों में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि तेलंगाना के लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्होंने सभी की सुरक्षा की कामना की। (भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



