गर गुस्सा आ रहा हो तो

घर हो या ऑफिस, गुस्सा तो कहीं भी आ सकता है। जब मन माफिक काम न हो, मन माफिक लाभयश न मिले, तो गुस्सा आना प्राकृतिक रूप से सही है। पर कभी-कभी गुस्सा इतना अधिक होता है कि काबू पाना मुश्किल हो जाता है और वो जाने-अनजाने फूट पड़ता है। यह हालात कहीं भी पैदा हो सकते हैं ऑफिस हो या घर। जब आपको लगे कि गुस्से पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल है, तो सिर्फ 20 सेंकड निकालें। अपने गुस्से को शांत करने के लिए ऐसे करें-

  • अपनी मनपसंद चीज के बारे में सोचना शुरू करें, अपने पसंदीदा दोस्त की फोटो सामने लाएं, जो आपके साथ हंसकर बातें कर रहा है।
  • गहरी सांस लें। जब सांस बाहर फेंकें तो सोचें और महसूस करें कि गुस्सा भी हर सांस में बाहर निकल रहा है।
  • प्रयास कर दूसरे कामों में स्वयं को इंवाल्व करें, ताकि ध्यान वहां से हट जाए।
  • किसी प्रिय मित्र से फोन पर बात करें, ताकि गुस्सा थोड़ा कम हो जाए।
  • अधिक गुस्से से भरे हैं और कहीं निकाले बिना चैन नहीं पड़ रहा, तो वॉशरूम में चले जाएं और थोड़ा बड़बड़ा लें। काफी हद तक गुस्से का आवेग निकल जाएगा।
  • अगर फिर भी मन ने ठाना है कि सामने वाले को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी है, तो सम्मानजनक तरीके से अपनी बात कहें। बात पहले सोच लें कि क्या कहना है। शब्दों का चयन ठीक रखें।
  • वैसे गुस्सा दबाना भी ठीक नहीं पर थोड़ा संभल कर बात करेंगे, तो गुस्सा शांत हो जाएगा। फटने वाली स्थिति से बचें।
  • अगर अधिक गुस्सा आ रहा है तो वहां से उठकर चले जाएं।
  • कभी-कभी गलतफहमी के शिकार होने पर गुस्सा अधिक आता है, पहले यह देख लें।

सुनीता गाबा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button