इला त्रिपाठी ने संभाला निजामाबाद जिलाधीश का पद्भार
निज़ामाबाद, जिलाधिश इला त्रिपाठी ने निज़ामाबाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर का पद्भार संभाला। इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट ऑफिस कॉम्प्लेक्स पहुँचने पर सब कलेक्टर अंकित, किरण कुमार, विकास महतो और अभिज्ञान मालवीय ने इला त्रिपाठी का स्वागत किया। उन्होंने सीधे चेंबर पहुँचकर पद्भासंभाला। कई विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर से शिष्टाचार मुलाकात की। कलेक्ट्रेट एओ प्रशांत और एम्प्लॉई यूनियन के नेताओं ने कलेक्टर को फूलों के पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।
नए साल के उपलक्ष्य में इला त्रिपाठी ने जिले के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि साल 2026 सभी के लिए शुभाशुभ हो। सभी के घरों में खुशियाँ और आनंद फैले। उन्होंने कामना की कि हम नए साल में नए विचारों और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ें। नए साल में विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू करने में दोगुने जोश के साथ काम कर जिले को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए मिलकर काम करते रहें।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में रेलवे सुरक्षा और ट्रेनों की समयबद्धता पर कड़ी समीक्षा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



