तेलंगाना में अवैध रेत खनन का भंडाफोड़, 1875 टन रेत जब्त

हैदराबाद, सतर्कता एवं प्रवर्तन विभाग ने नारायणपेट, महबूबनगर और खम्मम जिलों में छापेमारी करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन का पर्दाफाश किया। मामले में 1875 मीट्रिक टन रेत समेत 13 वाहनों को जब्त किया गया।

छापेमारी में जब्त रेत और खनन में इस्तेमाल वाहन

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हैदराबाद सिटी-2 यूनिट और वरंगल यूनिट की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपेट जिले के मरिकल मंडल स्थित रकोंडा गाँव, महबूबनगर जिले के देवरकद्रा मंडल के गुरुकोंडा गाँव तथा खम्मम ज़िले के मुदिगोंडा मंडल में एक साथ छापेमारी की। जाँच के दौरान कोइलसागर क्षेत्र के ऊका चेत्तु वागु और मुन्नेरु वागु में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन का पर्दाफाश हुआ।

बताया गया कि छापेमारी के दौरान टीमों ने करीब 1,875 मीट्रिक टन अवैध रूप से खनन की गई रेत बरामद की, जिसे आगे परिवहन कर बिक्री के लिए जमा किया गया था। इसके अलावा अवैध खनन और परिवहन में इस्तेमाल हो रही 4 एक्सकेवेटर मशीनें, 2 टिप्पर और 7 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। इस मामले में विजिलेंस टीमों की शिकायत पर नारायणपेट के मरिकल पुलिस स्टेशन, महबूबनगर के देवरकद्रा पुलिस स्टेशन और खम्मम के मुदिगोंडा पुलिस स्टेशन में कुल तीन केस दर्ज किए गए।

जाँच में 13 आरोपियों की पहचान कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनआर), माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें… मंचीरियाल: मामूली लापरवाही बनी दो मौतों का कारण

रात के समय हो रहा था खनन

बताया गया है कि अवैध खनन पूरी योजना के तहत बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। नारायणपेट और महबूबनगर जिलों में एक्सकेवेटर और सक्शन पंप से ट्रैक्टरों के माध्यम से नालों से रेत निकाली जा रही थी। रेत को पहले नदी-नालों के किनारे बड़े पैमाने पर जमा किया जाता था और बाद में टिप्पर व अन्य वाहनों से बाहर ले जाया जाता था। इसके लिए अंदर तक कच्ची सड़कें भी बना दी गई थीं।

खम्मम जिले में मुन्नेरु वागु से रात के समय स्थानीय लोग ट्रैक्टरों से रेत निकालकर खम्मम शहर तक पहुंचा रहे थे। विभाग द्वारा अवैध रेत खनन या सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की जानकारी टोल फ्री नंबर 14432 पर देने की अपील की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button