हैदराबाद में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

हैदराबाद, मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में बारिश का अनुमान जताया है। हैदराबाद मौसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री, खम्मम, नलगोंडा, महबूबाबाद, वरंगल, सिद्दिपेट, राजन्ना सिरसिल्ला और सूर्यापेट जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद राज्य में तापमान फिर से बढ़ सकता है और अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार 10 अप्रैल से राज्य में शुष्क मौसम की स्थिति बनने लगेगी, जिससे बारिश का सिलसिला थम जाएगा और गर्मी की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी।
यह भी पढ़े– कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



