हैदराबाद में रविवार को भी जारी रहा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

हैदराबाद: भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन रविवार सुबह तक हैदराबाद में जारी रहा। यह 11 दिवसीय विनायक चविथि उत्सव के समापन का प्रतीक है।

शनिवार हालांकि विसर्जन का आखिरी दिन था, लेकिन कुछ आयोजकों द्वारा शोभायात्रा देर से निकालने के कारण यह रविवार तक जारी रहा। आधिकारिक सूत्रों का अनुमान है कि विसर्जन प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी हो जाएगी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले कई दिनों से हैदराबाद में 3.30 लाख से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया है। शहर की विशाल हुसैन सागर झील में लगभग 25,000 मूर्तियों का विसर्जन किया गया है।

सफाई कर्मचारियों ने हटाया 20,000 टन कचरा हटाकर

विज्ञप्ति में कहा गया है कि त्योहार की शुरुआत से अब तक जीएचएमसी के सफाई कर्मचारियों ने 20,000 टन कचरा हटाकर जवाहर नगर डंप यार्ड में एकत्रित किया है। इसमें कहा गया है कि रविवार और सोमवार को शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

शनिवार को हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में विभिन्न रूपों और आकारों की भगवान गणेश की हजारों मूर्तियों का जलाशयों में विसर्जन किया गया। हालांकि विसर्जन की प्रक्रिया कई दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन पूजा के लिए स्थापित अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को किया गया। सरकार ने विसर्जन के अंतिम दिन शोभायात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा सहित व्यापक व्यवस्था की। गणेश चतुर्थी का उत्सव 27 अगस्त को पूरे तेलंगाना में भक्तिमय उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हुआ था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button