हैदराबाद में 25 अप्रैल को पेंशन समिति की अहम बैठक
हैदराबाद, पेंशन समिति की बैठक का आयोजन 25 अप्रैल को हैदराबाद कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।
हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी द्वारा आज यहां जारी बयान में कहा गया कि जिले में विभिन्न विभागों में लंबित पड़े पेंशन मामलों की समीक्षा और समाधान के लिए 25 तारीख अप्रैल को पेंशन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
कहा गया कि समिति की इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी पेंशनभोगियों की पूर्ण जानकारी एवं प्रासंगिक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें। ताकि लंबित पेंशन मुद्दों वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मामलों को यथाशीघ्र हल किया जा सके।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



