क्षणिक आवेश में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएँ में लगा दी छलांग

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र महबूबनगर ज़िले के भूतपुर थाना परिधि के अंतर्गत क्षणिक आवेश में आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएँ में धकेलने के बाद स्वयं कुएँ में कूद गई। इस घटना में महिला और उसकी दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई और उसका लड़का बच गया।

भूतपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर के अनुसार, भूतपुर मंडल के एल्कीचर्ला ग्राम निवासी बीरय्या (45) किसान है। बीरय्या ने हाल ही में अपनी खेत भूमि में बोरवेल की खुदवाई की, लेकिन पानी नहीं निकला। इस कारण कल वह दूसरी बार बोरवेल की खुदवाई करने के लिए घर से निकला। उसकी पत्नी जंगम्मा (40) ने अपने पति से दूसरा बोर न डालने की सलाह दी। बीरय्या ने जंगम्मा की बात नहीं मानी और उसे फटकार कर घर से निकल गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : कंसल्टेन्सी के संचालक का हत्यारा अरेस्ट

जंगम्मा ने आवेश में अपने तीन बच्चों के साथ कुएँ में कूदा

सलाह न मानने के कारण क्षणिक आवेश में आकर जंगम्मा अपनी दो लड़कियों ज्योति (14), शैलजा (12) और पुत्र जसवंत (09) को साथ लेकर घर के निकट ही कुएँ पर चली गई। उसने अपने तीनों बच्चों को कुएँ में धकेलने के बाद स्वयं कुएँ में कूद गई। इस घटना में जंगम्मा और उसके दोनों लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं जसवंत ने कुएँ में गिरने के बाद अपनी जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारे और उसके हाथ में पेड़ की डाल लग गई और वह डाल पकड़कर लटका रहा।

स्थानीय लोगों ने तुरन्त बीरप्पा को इस घटना की जानकारी दी। बीरप्पा तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कुएँ में लटक रहे जसवंत को बाहर निकाला। इसके बाद जंगम्मा और उसकी दोनों लड़कियों के शव कुएँ से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए महबूबनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button