आज सिनेमाघरों में : दो नई फिल्में, नई उम्मीदें

होमबाउंड

निर्देशक- नीरज घायवान, कलाकार – ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर। फिल्म होमबाउंड को नीरज घायवान द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 2020 के बशारत पीर के न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख पर आधारित है। ईशान खट्टर , विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर अभिनीत, यह फिल्म दो बचपन के दोस्तों की कहानी को बयां करती है।

इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 2025 के कान फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में 21 मई को हुआ था। इसे 98वें अकादमी पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म हेतु भारतीय प्रविष्टि के रूप में चुना गया। यह फिल्म आजे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

फिल्म की कहानी दो दोस्तों मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का सपना पुलिस की वर्दी पहनने का है, लेकिन समाज की पुरानी दीवारें उनके रास्ते में अड़चन बनकर खड़ी होती हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है और चंदन को जाति।

फिल्म हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या मेहनत और लगन ही काफी हैं या फिर हमारे सपनों से भी बड़ी ये पुरानी जंजीरें हैं। कहानी में जाह्नवी कपूर का किरदार, सुधा भारती, उम्मीद और हौसले का प्रतीक है। हालात चाहे कैसे भी हों, वह सपने देखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

तारा एंड आकाश -लव बियाँड रियाम्स

निर्देशक – श्रीनिवास अब्रोल, कलाकार- जितेश ठाकुर और अलंकृता बोरा, दीप्ति नवल, अमोल पालेकर और बफजेंद्र काला। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का को-प्रोडक्शन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) और विस्पर्स फ्रम एटरनिटी फिल्म्स ने मिलकर किया है।

फिल्म में दर्शकों को स्विट्जरलैंड के मनमोहक नजारों और भारत की पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। तारा और आकाश की कहानी कहानी तारा और आकाश के खूबसूरत रिश्ते और उनकी यात्रा के इर्दöगिर्द घूमती है। इसमें स्विट्जरलैंड के शहरों की शानदार झलकियों को भारत की समृद्ध परंपराओं के साथ पेश किया गया है।

इस फिल्म को तब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली जब इसे स्विट्जरलैंड टूरिज्म के साथ कोलैब करने का मिला। फिल्म को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और एनएफडीसी के कोलैबरेशन से रिलीज किया जाएगा। इसमें लीड रोल में जितेश ठाकुर और अलंकृता बोरा नजर आएंगे। इनके साथ ही दिग्गज कलाकार दीप्ति नवल, अमोल पालेकर और बफजेंद्र काला भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे।

यह भी पढ़े : होमबाउंड के ऑस्कर चयन पर बॉलीवुड ने दी बधाई

फिल्म का डायरेक्शन श्रीनिवास अब्रोल ने किया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिली पहचान ने फिल्म को बेहद खास बना दिया। यह फिल्म की उपलब्धियों में से एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। इसके अलावा, फिल्म की मार्पेट पीनिंग टीआईएफएफ 2024 में भी आयोजित हुई, जिसने इसे और खास बना दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button