मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने की तेलंगाना के किसानों की सराहना

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में तेलंगाना के युवा छात्र निबंध लेखक और यहाँ के किसानों की सराहना की है। प्रधान मंत्री ने मन की बात में कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और जब हमारे युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ती है, तो देश को एक बहुत बड़ी ताकत मिलती है।
इस जिम्मेदारी को निभाने में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) संगठन एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह संगठन देशभर के युवाओं को अलग-अलग सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें देश के विकास का हिस्सा बना रहा है। हाल ही में MY Bharat की ओर से ‘बजट क्वेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की बजट प्रक्रिया और नीति-निर्माण से जोड़ना था।
इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और देशभर के लगभग 12 लाख युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। इसके बाद करीब एक लाख साठ हजार प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इन युवाओं के निबंधों से साफ झलकता है कि वे देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए कितने उत्सुक हैं।
उदाहरण के तौर पर, तेलंगाना के कोटला रघुवीर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के सौरभ बैसवार और बिहार के सुमित कुमार ने किसान कल्याण के विषय पर अपने बेहतरीन विचार साझा किए। वहीं, पंजाब की आंचल और ओडिशा के ओम प्रकाश रथ ने महिला नेतृत्व में विकास (Women-led Development) को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इसी तरह तेलंगाना के मंचेरियाल जिले के मुधिगुंटा गाँव में भी लोगों ने मिलकर पानी की समस्या दूर की है। गाँव के 400 परिवारों ने अपने घरों में soak pit बनाया और water conservation का जन-आंदोलन बना दिया। इससे गाँव का ground water level बेहतर हुआ है, साथ ही प्रदूषित पानी की वजह से होने वाली बीमारियाँ बहुत कम हो गई हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ देश के ग्रामीण इलाकों से भी बदलाव की अद्भुत खबरें आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किसानों ने एक बहुत ही सरल लेकिन असरदार तरीका अपनाया। उन्होंने अपने खेतों में छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाए, जिससे बारिश का पानी बहने के बजाय सीधे जमीन के अंदर जाने लगा। आज वहां के 1200 से ज्यादा किसान इस मॉडल को अपना चुके हैं,
जिससे इलाके का भूजल स्तर (Ground Water Level) काफी सुधर गया है। इसी तरह की एक मिसाल तेलंगाना में मंचेरियाल जिले के मुधिगुंटा गाँव में भी देखने को मिली। यहाँ के 400 परिवारों ने एकजुट होकर अपने घरों में सोखता गड्ढे (Soak Pits) बनाए और जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया। इस प्रयास से न केवल गाँव का जल स्तर बेहतर हुआ, बल्कि प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियों में भी भारी कमी आई है।
रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम की रविवार को तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वहां के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी रहेगा । रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के क्रिकेटप्रेमियों के लिये मार्च का महीना उत्साह और रोमांच से भरा रहा ।
भारत ने जब टी20 विश्व कप जीता तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी देशवासियों को टीम की शानदार सफलता पर गर्व है । उन्होंने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मैच में जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती ।
मोदी ने कहा ,‘‘ सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशक के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया । यह अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के कई बरसों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया । अपने नेतृत्व से इस जीत में उन्होंने एक अहम योगदान दिया ।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है जिन्होंने रणजी सत्र में 60 विकेट लिये।
यह बड़े खेल आयोजनों का केंद्र भी बनता जा रहा है
‘‘ इस जीत से टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के साथ जम्मू कश्मीर के लोग बहुत रोमांचित हैं ।क्रिकेट के मैदान में इस शानदार प्रदर्शन के बाद वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ गया । आने वाले समय में यह कई युवाओं को खेलों को अपनाने के लिये प्रेरित करेगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जम्मू कश्मीर के लोगों में खेलों को लेकर गजब का जज्बा रहा है । मुझे खुशी है कि यह बड़े खेल आयोजनों का केंद्र भी बनता जा रहा है ।’’
मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर खेलों के लिये गुलमर्ग पहले ही अपनी पहचान बना चुका है और फुटबॉल जैसे खेल भी वहां के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे आशा है कि आने वाले समय में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की जीत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा ।’’ भाषा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



