कृत्रिम अंग शिविर के विस्तारित चरण में 106 दिव्यांगों को मिले हाथ और पैर
हैदराबाद मारवाड़ी युवा मंच ग्रेटर हैदराबाद द्वारा फीलखाना स्थित विष्णु फायर वर्क्स प्रांगण में आयोजित 15वें कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के विस्तारित चरण के पहले दिन 106 दिव्यांगों के जीवन में नई उम्मीदों का संचार हुआ। शिविर के मुख्य संयोजक इन्द्र मेहता ने बताया कि विस्तारित अवधि के प्रथम दिन 106 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार हुआ। मेहता ने बताया कि आज 30 दिव्यांगों को घुटने के ऊपर के कृत्रिम पैर, 32 दिव्यांगो को घुटने के नीचे के कृत्रिम पैर, 20 दिव्यांगों को सामान्य कृत्रिम हाथ, 12 दिव्यांगों को मैकेनिकल कृत्रिम हाथ व 12 दिव्यांगों को कैलिपर वितरित किए गए।






शिविर में कृत्रिम अंग वितरण के साथ विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंगों के उपयोग और चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और कृत्रिम अंग के साथ सामान्य जीवन जीने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया। संयोजक गौतम सालेचा ने बताया कि आज मुख्य अतिथि के रूप में श्री तलसर प्रवासी जैन संघ, हैदराबाद -सिकंदराबाद के अध्यक्ष बाबूलाल सालेचा, बाबूलाल सोलंकी, कांतिलाल भंडारी, फतेहराज श्रीश्रीमाल, संजय श्रीश्रीमाल, श्री सोनाणा खेतलाजी महिला मंडल, हैदराबाद के पदाधिकारी व सदस्य, अबोल पशु-पक्षियों के हितार्थ कार्य करने वाले ड्रीम टीम के सदस्य, समाजसेवी रेखा पारेख व पशु-पक्षी प्रेमी हेमा बंडेला ने शिविर का अवलोकन किया। पधारे अतिथियों का माल, शॉल व स्मृति चिह्न द्वारा बहुमान किया गया।
यह भी पढ़ें… मिधानि में देशभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, सेवा और सम्मान का संगम
कृत्रिम अंग शिविर से दिव्यांगों में आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती
प्रचार मंत्री भरत कटारिया ने कहा कि यशिविर केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ाने का क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि विस्तारित समयावधि के द्वितिय व अंतिम दिवस शेष बचे दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएँगे। दिव्यांगों को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच कृत्रिम अंग वितरित होंगे। शिविर में सैकड़ों लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर के अतिरिक्त नि:शुल्क ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकर, कैलिफर व छड़ी देकर सशक्त बनाया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



