केरल के पलक्कड़ में जाल में फंसा तेंदुआ

पलक्कड़ (केरल), केरल के नेनमारा में इंसानी बस्ती में घुस आये एक तेंदुए को शनिवार को जाल बिछाकर पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसमें तेंदुआ एक रॉटवीलर कुत्ते पर हमला करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद कुत्ते ने पलटवार किया और तेंदुए को भगा दिया।

यह घटना पिछले महीने ‘पोथुंडी फॉरेस्ट स्टेशन’ की सीमा के पास विथनास्सेरी में दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए ने इलाके के कुछ घरों में दूसरे कुत्तों पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि बार-बार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने एक सुनसान जगह पर जाल बिछाया था।

ग्रामीणों ने शनिवार सुबह तेंदुए को जाल में फंसा हुआ देखा और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को ‘पोथुंडी फॉरेस्ट स्टेशन’ ले गए। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को दूसरे जंगल क्षेत्र में छोड़ने का फैसला करने से पहले उसकी सेहत की जांच की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button