ऐप से की जाएगी निक्रिय स्ट्रीट लाइटों की पहचान

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त इलंबर्ती ने कहा कि शहर में सभी स्ट्रीट लाइटों के कुशल प्रबंधन के लिए स्ट्रीट लाइट प्रबंधन ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज जीएचएमसी मुख्यालय में टीजी ऑनलाइन एजेंसी के माध्यम से जीएचएमसी के अंतर्गत सभी डिवीजनों के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों और डिवीजन इलेक्ट्रीशियनों द्वारा स्ट्रीट लाइटिंग प्रबंधन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएचएमसी आयुक्त इलंबर्ती ने कहा कि स्ट्रीट लाइट प्रबंधन प्रणाली ऐप बिजली मीटर, केंद्रीकृत नियंत्रण और निगरानी प्रणाली पैनल, लाइट और खंभे जैसी सभी परिसंपत्तियों का विवरण रिकॉर्ड कर उनके प्रदर्शन की जानकारी रखेगा। यदि कहीं स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हो, तो ऐसी समस्या की तुरंत पहचान कर उसका समाधान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी स्थायी समिति ने 8 कार्यों को दी मंजूरी, नवनिर्वाचित सदस्य सम्मानित

स्ट्रीट लाइट मरम्मत और प्रबंधन पर इंजीनियरों का प्रशिक्षण

आयुक्त ने कहा कि लाइटों की मरम्मत में तेजी लाकर नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है। इसलिए इंजीनियरों और इलेक्ट्रीशियनों को इस ऐप के उपयोग को पूरी तरह समझना होगा। शहर के सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करनी होगी। कार्यक्रम में टीजी ऑनलाइन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने व्यावहारिक डेमो के माध्यम से ऐप उपयोग प्रक्रिया को समझाया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट लाइट ऑडिटिंग, डाटा एंट्री, मरम्मत प्रबंधन आदि विषयों पर व्यापक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जीएचएमसी बिजली विभाग के अतिरिक्त आयुक्त शिवकुमार नायुडू एवं अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button