Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बेगम बाजार में कई विकास कार्यों का उद्घाटन

हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने बेगम बाजार संभाग में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। आज सुबह विधायक राजा सिंह ने भाजपा पार्षद दल के नेता व बेगम बाजार के पार्षद जी. शंकर यादव के साथ अबुशा तकीया के पास 10 लाख 20 हजार रुपये की लागत से सी.सी. रोड़ का निर्माण,  जगन्नाथ मठ के पास 9 लाख की लागत सी.सी. रोड़ का निर्माण, मिट्टी के शेर व वैश्य भवन के पास 26.50 लाख रुपये तथा अशोक बाजार में 4.65 लाख रुपये की लागत से सड़क बिछाने का कार्यों का उद्घाटन किया।

विधायक राजा सिंह ने संबंधित काउंट्रैक्टरों को समय पर कार्य पूरा करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करने की भी अपील की।अवसर पर रघुनंदन यादव, एम.कृष्णा, बी. क्रांति, गणेश यादव, रमेश लाल यादव, काटेश्वर राव, डी. शेखर, विजय यादव, अविनाश देवड़ा के अलावा अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button