साझा चुनौतियों से निपटेंगे भारत तथा ब्राजील

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से बातचीत की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ‘ग्लोबल साउथ’ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया।

ग्लोबल साउथ से तात्पर्य विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाई को छूने वाली है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’

ग्लोबल साउथ से तात्पर्य विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह है। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाई पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें कहा गया है कि नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारत्मक बहुपक्षवाद के महत्व पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ेभारत-पाक संघर्ष रोकने का दावा, ट्रंप बोले: नोबेल के सबसे बड़े हकदार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button