भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 पर समाप्त घोषित की

नई दिल्ली, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित कर दी। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर टीम ने बड़े स्कोर की नींव रखी, जबकि साई सुदर्शन ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूती दी। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लेकर अपनी टीम को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की।

यह भी पढ़े : जायसवाल ने जड़ा सातवां शतक, भारत की शानदार शुरुआत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर समाप्त घोषित कर दी। भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल (258 गेंदों पर 175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (196 गेंदों पर नाबाद 129 रन) ने शतक जबकि साई सुदर्शन (87) ने अर्धशतक बनाया। वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (98 रन देकर तीन विकेट) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button