Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

भारत ड्रोन अटैक प्रूफ, डीआरडीओ में लेजर निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, भारत ने रविवार को लेजर आधारित ऊर्जा हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया और इस तरह वह उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया, जिनके पास दुश्मन के ड्रोन और मानवरहित विमानों को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियार हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगन (डीआरडीओ) ने कहा कि हथियार प्रणाली का परीक्षण आंध्र-प्रदेश के कर्नूल में किया गया।

भारत उन चंद देशों में से एक है, जो भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली विकसित कर रहे हैं। अमेरिका, चीन और रूस को निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली विकसित करने के लिए जाना जाता है।

डीआरडीओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि डीआरडीओ ने रविवार कर्नूल में वाहन पर लगे लेजर निर्देशित हथियार (डीईडब्ल्यू) एमके-दो (ए) के भूमि संस्करण का सफल फील्ड प्रदर्शन किया।  
पोस्ट में कहा गया है, इसने फिक्स्ड विंग यूएवी और स्वार्म ड्रोन को सफलतापूर्वक हराया, जिससे संरचनात्मक क्षति हुई और निगरानी सेंसरों को निक्रिय कर दिया गया।

यह भी पढ़ें… भारत स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब : अमित शाह

इस सफल परीक्षण के साथ ही देश उन वैश्विक शक्तियों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित डीईडब्ल्यू प्रणाली है। सरकार भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए निर्देशित ऊर्जा हथियारों (डीईडब्ल्यू) और हाइपरसोनिक हथियारों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भारतीय वायु सेना पहले से ही इन हथियार प्रणालियों को हवाई प्लेटफार्म में एकीकृत करने की दिशा में काम कर रही है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button