भारत की अंडर20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके के खिलाफ पांच गोल दागे
नयी दिल्ली, भारत की अंडर20 महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को स्वीडन के लिडिंगो स्थित बोसन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मैत्री मैच में स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके को 5-2 से हराया।
यह भी पढ़े : भारत का पहला मैच वियतनाम से, भारी पड़ सकता है अंतरराष्ट्रीय मैचों का कम अनुभव
भारत की तरफ से लिहिंगदेइकिम ने हैट्रिक बनाई। उन्होंने पहले मिनट, 20वें मिनट (पेनल्टी) और 59वें मिनट में गोल दागे। सिंडी कोल्नी (34वें मिनट) और सुलांजना राउल (90वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।भारतीय टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडर्सन ने दो बदलाव करके गोलकीपर मोनालिशा देवी और विंगर भूमिका देवी को अपनी शुरुआती एकादश में शामिल किया था। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



