भारत ने इंग्लैंड में पहली बार T20 सीरीज जीती, 3-1 की बढ़त
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। पहली बार इंग्लैंड से उसी की सरजमीं पर टी-20 सीरीज जीतीI यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि अब साल भर के भीतर टी-20 वर्ल्ड कप होना हैI साल 2022 में भारत ने इंग्लैंड को उसकी ही ज़मीन पर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया थाI अब महिला टीम ने इंग्लैंड पर दूसरी बड़ी और प्रभावशाली जीत दर्ज की हैI
स्पिनर्स के इशारों पर नाचा इंग्लैंड
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका उसके स्पिनर्स की रहीI राधा यादव और एन श्री चरणी ने मिलकर आठ ओवर में केवल 45 रन खर्च किए और चार विकेट चटकाएI उनकी सधी हुई गेंदबाज़ी के सामने इंग्लैंड की टीम सिर्फ 126 रन ही बना सकीI
भारत ने छह विकेट से आसानी से जीता मुकाबलाI
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 17 ओवरों में छह विकेट से मैच अपने नाम कर लियाI इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लीI अब 12 जुलाई को होने वाला अंतिम मुकाबला केवल औपचारिकता बनकर रह गया हैI इंग्लैंड चाहेगा कि वह यह मैच जीतकर अपनी इज्जत कुछ हद तक बचा सकेI
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहासI
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत ही खराब रहीI भारतीय स्पिनर्स ने शुरुआती ओवरों में दबाव बनाकर दोनों ओपनर्स को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेज दियाI दीप्ति शर्मा ने सोफिया डंकली का अहम विकेट लेकर इतिहास रच दियाI वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर बन गई हैंI राधा यादव ने इस विकेट पर शानदार डाइविंग कैच लपकाI
इंग्लैंड की टीम बीच के ओवरों में पूरी तरह से संघर्ष करती रही. किसी भी बल्लेबाज से बड़ी पारी देखने को नहीं मिलीI टीम ने लगातार कई ओवरों तक एक भी बाउंड्री नहीं लगाईI 19वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने दो छक्के और एक चौका लगाकर स्कोर को जैसे-तैसे 126 तक पहुंचायाI लेकिन यह स्कोर भारत जैसी फॉर्म में चल रही टीम के सामने बेहद छोटा साबित हुआI
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



