भारतीय वायु सेना इनीयोकॉस-25 वायु अभ्यास में करेगी भागीदारी

नई दिल्ली, भारतीय वायु सेना (IAF) 31 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक ग्रीस के एंड्राविडा एयर बेस में आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास इनीयोकॉस-25 में भाग लेगी। यह अभ्यास हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित किया जाता है और इसमें पंद्रह देशों की वायु एवं सतही इकाइयाँ शामिल होंगी।

भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ-साथ आईएल-78 और सी-17 जैसे लड़ाकू क्षमता वाले विमान लेकर हिस्सा लेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त वायु अभियानों की योजना और क्रियान्वयन, जटिल हवाई युद्ध परिदृश्यों में रणनीति को विकसित करने और भाग लेने वाले देशों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाने पर केंद्रित है।

वैश्विक रक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

इनीयोकॉस-25 में भारतीय वायुसेना की भागीदारी भारत की वैश्विक रक्षा साझेदारी को मजबूत करेगी और मित्र देशों के साथ सैन्य समन्वय को बेहतर बनाएगी। इस तरह के अभ्यास भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीतिक क्षमताओं को विकसित करने और उन्नत सैन्य तकनीकों को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। ( PIB)

यह भी पढ़ेंवायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने दिया डीएसएससी में सुरक्षा चुनौतियों पर जोर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button