ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बने हुए हैं। इजरायल में स्थिति इतनी ज्यादा तनावपूर्ण है कि अमेरिका के लिए यहां से अपने नागरिकों को निकालना भी मुश्किल हो गया है।
इजरायल में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को निर्देश दिया है कि सभी US सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अगली सूचना तक अपने घरों में या उसके आस-पास ही रहें।
इजरायल पर लगातार हमला कर रहा ईरान
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही ईरान और उसके साथियों ने इजरायल और पड़ोसी खाड़ी देशों में हमले शुरू कर दिए हैं।
ईरान के लगातार हमले और बाहर निकलने का कोई साफ प्लान न होने से एक लंबी लड़ाई का माहौल बन गया है। इजरायल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने ऑनलाइन पोस्ट में एक सिक्योरिटी अलर्ट में कहा, ‘इस समय इजरायल से अमेरिकियों को निकालने में सीधे मदद करने की स्थिति में नहीं है।’
दूतावास ने बताया कि इजरायली टूरिज्म मिनिस्ट्री ने कल से ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के लिए शटल चलाना शुरू कर दिया है। शटल के लिए पैसेंजर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, एम्बेसी ने नागरिकों को मिनिस्ट्री के इवैक्युएशन फॉर्म के जरिए रजिस्टर करने की सलाह दी।
सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं
अमेरिकी दूतावास ने कहा, ‘US दूतावास टूरिज्म मिनिस्ट्री के शटल के लिए कोई सिफारिश नहीं कर सकता। अगर आप जाने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल हैं तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती।’
अमेरिकी दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘यह जानकारी उन लोगों के लिए दी गई है जो इजरायल छोड़ना चाहते हैं।’ दूतावास ने आगे कहा कि जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे इलियट तक शटल ले सकते हैं और फिर अकेले (टैक्सी से) यित्जाक राबिन बॉर्डर क्रॉसिंग तक जा सकते हैं।(भाषा)
यह भी पढ़े– दमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



