इंडियन ऑयल ने आयोजित की नई दिल्ली स्कूल प्रश्नोत्तरी 2025

हैदराबाद, सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वीएडब्ल्यू)-2025 के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों के लिए अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंडियन ऑयल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) अनंत कुमार सिंह ने किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में कई सरकारी संस्थानों और पेंद्रीय विद्यालयों सहित 140 स्कूलों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए अनंत कुमार सिंह ने छात्रों से कहा कि वह नैतिक मूल्यों को अपनाएँ, रोजमर्रा के जीवन में ईमानदारी का पालन करें और ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने छात्रों के उत्साह, ज्ञान और जागरूकता की प्रशंसा कर जिम्मेदार नागरिकों की नई पीढ़ी तैयार करने में स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना की।

Ad

यह भी पढ़ें… एसएलबीसी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सर्वे का उद्घाटन किया रेवंत रेड्डी ने

प्रतियोगिता में पहले लिखित दौर हुआ। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर छह शीर्ष टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ। बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा और जैन भारती मफगावती विद्यालय, नागली ने क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शीर्ष तीन टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि दी गई, जबकि शीर्ष पंद्रह टीमों को सम्मानित किया गया। भ्रष्टाचार का अचार नामक एक नुक्कड़ नाटक ने सतर्कता, सत्यनिष्ठा और मिल-जुलकर जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Exit mobile version