ईरान में भारतीय छात्र तुरंत लौटें – फारूक अब्दुल्ला

ईरान , फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को ईरान में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से तुरंत देश लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों ने अभी कदम नहीं उठाया, तो हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद उन्हें निकालना मुश्किल हो जाएगा और उनके माता-पिता चिंता में पड़ सकते हैं।

अब्दुल्ला ने कहा मैं जम्मू-कश्मीर के छात्रों से कहना चाहता हूं कि तुरंत ईरान छोड़ दें। यदि ऐसा नहीं किया, तो हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद उनके माता-पिता घबराएंगे। छात्रों को पैक करके लौटना चाहिए, अन्यथा कोई उन्हें बाहर निकालने में मदद नहीं कर पाएगा।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के फाइनल

फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी के पूर्व महासचिव शेख नजीर अहमद को उनके 11वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सफलता की शुभकामनाएं भी दीं।

फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया फिल्म ‘केरल स्टोरी 2’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता तब तक मीडिया पर भरोसा नहीं कर सकती जब तक इसकी विश्वसनीयता मजबूत नहीं होती। उन्होंने शेख नजीर अहमद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (भाषा) 

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button