Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव में लिएंडर पेस ने बड़ा धमाका किया है। वह टीएमसी को अलविदा कहते हुए बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अक्टूबर 2021 को गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लिएंडर पेस ने हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बीजेपी की रणनीति का हिस्सा हैं लिएंडर पेस

बीजेपी ने बंगाल में जाने-मानी हस्तियों को पार्टी में शामिल करने की रणनीति बनाई है। सर्व समाज में स्वीकार्यता के लिए पार्टी लेखक, शिक्षाविद्, कलाकार और खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल कर रही है। लिएंडर पेस का बीजेपी में जाना इस कड़ी का हिस्सा है। बीजेपी को उम्मीद है कि लिएंडर पेस के आने के बाद पार्टी की लोकप्रिया स्पोटर्स सर्कल और युवा वोटरों में हो जाएगी। पेस का परिवार मूल रूप से कोलकाता का है। वे ओलंपिक मेडल समेत कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं।

2021 में पहली बार राजनीति में आए थे पेस

लिएंडर पेस ने 2020 में प्रोफ़ेशनल टेनिस से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री ली थी। गोवा चुनाव से पहले वह टीएमसी में शामिल हुए थे। गोवा विधानसभा चुनावों में उन्होंने टीएमसी के लिए प्रचार भी किया था, मगर इसके बाद वह राजनीतिक मंचों पर नजर नहीं आए। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के स्टार प्रचारक होंगे।

लिएंडर पेस के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

लिएंडर पेस टेनिस के दिग्गज डबल्स खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। महेश भूपति और मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर उन्होंने कई ग्रैंड स्लैब खिताब जीते। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। डेविस कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा डबल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उनके कैरियर में आठ मेंस डबल्स और दस मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। भारतीय खेलों में उनके योगदान को देखते हुए पेस को राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button