इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण दिल्ली में आपात स्थिति में उतरा

मुंबई, विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 579 को शनिवार को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। विमान में 160 यात्री सवार थे, जिन्हें किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाया गया।

विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में 160 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़े : वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति बढ़ी, प्रमुख उद्योगों को प्राथमिकता

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान 6ई 579 के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।’’ सूत्र ने बताया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, विमान पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button