निवेशकों को डराकर वसूली करने वाले वाले गिरफ्तार
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त की गोलगोंडा जोन टास्क फोर्स व मासाब टैंक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए निवेशकों को डरा-धमकाकर उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन समेत अन्य सामान बरामद हुए।
टास्क फोर्स के अतिरिक्त उपायुक्त आंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि बंजारा हिल्स स्थित एमएलए कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अफरोज बेग उर्फ शकील (46), बोडुप्पल के टी. बालकिशन उर्फ बालराज (30) और बिहार तथा भोनगीर के बिट्टू कुमार उर्फ राजू (30) को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक देसी पिस्टल (नंबर जी.एल. 9960/2024), 18 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, एक लाल रंग की मारुति ब्रेजा कार, 6 मोबाइल फोन और हॉकी स्टिक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शकील बंजारा हिल्स में एमएबी प्रोजेक्ट्स नामक रियल एस्टेट कारोबार चलाता है।
यह भी पढ़ें… जग्तियाल : गर्भवती की पति ने चाकू मारकर हत्या की
शकील ने निवेशकों और पैसे की वापसी मांगने वालों में भय पैदा करने के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ साजिश रची। उसने अवैध हथियार मंगवाने के लिए बालकिशन को जिम्मेदारी दी। बालकिशन ने बिहार निवासी बिट्टू कुमार से संपर्क कर एक व्यक्ति के माध्यम से अवैध पिस्टल और कारतूस की व्यवस्था करवाई। उन्होंने बताया कि आरोपी इस हथियार का इस्तेमाल उन लोगों को धमकाने के लिए कर रहे थे, जो उनसे अपने पैसे वापस मांग रहे थे। इस तरह वे लोगों में जान का भय पैदा कर अवैध रूप से उगाही कर रहे थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





