महिमा अपरंपार

आतम से परमात्मा को पाने का महामंत्र नवकार,
जपकर प्रभु महावीर का मंत्र, हुआ जीवन साकार,
इस मंत्र की ध्वनि गूंज रही है मेरे तन-मन रोम-रोम में,
हर मुश्किल से बचाकर किया, लाख प्राणियों पर उपकार,
इस मंत्र की हर पंक्ति पर करते हैं हम शत-शत नमन,
सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का यही इक आधार,
जिनशासन की शान है ये, जिनवाणी की है पहचान,
कभी भूलकर भी मत करना, इस मंत्र का तिरस्कार,
सब कर्मों से मुक्त करने की है महिमा अपरंपार,
वीर कण-कण में बसते, यही है मंत्र का चमत्कार,
बुरे कर्मों को दूर भगाये दया-प्रेम का पाठ पढ़ाये,
जन-जन के लब पर हो नवकार, है प्रीत की यही गुहार
हर दिन नवकार मंत्र दिवस मनाना है,
जपकर इसे जीवन सफल बनाना है,
जपकर इसे मोक्ष मार्ग अपनाना है।

यह भी पढ़ें…गुरु में होता है नौ देवियों का वास

प्रीति जैन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button