बिल्ड नाऊ में लंबित फाइलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश
हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बिल्ड नाऊ के अंतर्गत प्राप्त फाइलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। किसी भी अधिकारी के पास यदि बिना किसी ठोस कारण के फइल लंबित पायी गयी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एमएमसी के आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने मुख्य नगर नियोजक प्रदीप कुमार की उपस्थिति में नगर नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सिटी प्लानरों तथा सहायक सिटी प्लानरों के साथ जोन एवं सर्किल स्तर पर बिल्ड नाऊ में लंबित फाइलों की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्वच्छता अभियान तेज़, उच्च अधिकारियों ने किए औचक दौरे
आयुक्त ने चेतावनी दी कि एसएलए की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी जिन अधिकारियों के पास फाइलें लंबित पाई जाएँगी, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। सभी फाइलों को एसएलए की निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि निचले स्तर के कर्मचारियों के पास फाइलें लंबित न रहें, यह सुनिश्चित करना उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



