केबीआर पार्क फ्लाईओवर कार्य तेज़ करने के निर्देश
हैदराबाद, नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव और क्योर क्षेत्र के विशेष आयुक्त जयेश रंजन तथा जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने केबीआर पार्क फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों ने एल.वी. प्रसाद आई अस्पताल से जुबली हिल्स चेक पोस्ट, रोड नंबर 45 तक फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने कहा कि यातायात समस्याओं को स्थायी रूप से दूर करने के लिए राज्य सरकार इस फ्लाईओवर कार्य को अत्यंत प्रतिष्ठा की दृष्टि से देख रही है। इंजीनियरिंग अधिकारियों एवं एजेंसी प्रतिनिधियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। हर सप्ताह कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये।
यह भी पढ़ें… फ्यूचर सिटी में जारी निर्माणों का जायजा लिया सीएम रेवंत रेड्डी ने
कार्य की गति बढ़ाने के लिए एमईआईएल (मेगा) संस्था को अतिरिक्त मशीन और मैनपावर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। अवसर पर परियोजना अभियंता, कार्यकारी अभियंता स्तर के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



