बुद्धिजीवी ला सकते हैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार: रामचंदर राव

रामचंदर राव की बुद्धिजीवियों को चुनावी अपील

कोडाद बैठक में राव ने किया कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए बुद्धिजीवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज में जागरूकता फैलाने और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए करें।

नलगोंडा और कोडाद (सूर्यापेट जिला) में अपने दौरे के समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए रामचंदर राव ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को चाहिए कि वह समाज में सक्रिय भूमिका निभाए ताकि विकसित तेलंगाना का सपना साकार हो सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा  कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने वादों को पूरा करने में अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। सरकार ने गारंटी और अन्य वादों के माध्यम से जनता को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह कर राज्य को भारी कर्ज में डुबो दिया गया है। उन्होंने बीआरएस नेताओं के गत 10 वर्षों के शासनकाल  पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता की जांच में हो रही देरी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीआरएस सरकार और कांग्रेस के बीच एक मौन समझौता है, जिससे जांच की रफ्तार धीमी हो गयी है।

रामचंदर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने सभी मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ केंद्र सरकार देश को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button