इंटर परीक्षा जारी, उपस्थित रहे 97.2 प्रतिशत छात्र
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इन दिनों जारी इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई 2026) में 97.2 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।
बोर्ड द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए गणित-1 बी, जूलॉजी तथा इतिहास के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 4,29,600 थी। राज्य में स्थापित 1,495 केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 4,17,656 (97.2 प्रतिशत) छात्र शामिल हुए। शेष 11,944 छात्र अनुपस्थित रहे। आज आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षा में मालप्रैक्टिस के तीन केस सामने आए। इनमें एक-एक मामले पेद्दापल्ली, निजामाबाद तथा रंगारेड्डी के रहे। समग्र रूप से सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।
यह भी पढ़ें… विकास के लिए स्पष्ट नीतियाँ और राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी : किशन रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



