इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शानदार 3-0 जीत

हैदराबाद, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टेबल टेनिस टीम ने अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई को बिना किसी दिक्कत के 3-0 से अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी व इंटर जोनल टेबल टेनिस महिला टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हराया।

यहाँ उस्मानिया विश्वविद्यालय खेल विभाग द्वारा विज्ञान ज्योति आर्ट्स एण्ड साइंसेस सोसाइटी के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई को 3-0 से मात दी। प्रथम एकल मैच में चंडीगढ़ की हार्डी ने एकांकिता को 3-2, दूसरे एकल मुकाबले में सांघवी ने कैथरीन टीना को 3-0 एवं तीसरे मुकाबले में रिदिमा ने रितिका को 3-1 से हराकर आसान जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े: टेबल टेनिस में एसएसश्री और विहान ने मारी बाज़ी

अन्य मैचों में सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय पुणे की टीम ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को 3-0 से, जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरू ने मुंबई विश्वविद्यालय को 3-2 से हराया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को एडामास विश्वविद्यालय कोलकाता से वॉक ओवर मिला। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन तेलंगाना उच्च शिक्षा के चेयरमैन प्रो. वी. बालाकिष्टा रेड्डी ने किया। अवसर पर खेल से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button