इंटरमीडिएट 2026 नतीजे 12 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) के नतीजे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी करने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा राज्य में स्थापित बीस स्पॉट मूल्यांकन केंद्रों में लगभग 56 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। ओएमआर शीट की स्कैनिंग के बाद सीजीजी को परिणाम तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके चलते आईपीई-2026 के नतीजे 12 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इंटर बोर्ड की लिखित परीक्षाएँ 28 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
यह भी पढ़ें… मूसी पुनरुद्धार पर जनता की राय लेगी सरकार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



