इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा नतीजे घोषित· 75.6 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के सलाहकार के.केशव राव तथा शिक्षा विभाग सचिव योगिता राणा ने आज नामपल्ली स्थित तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन कार्यालय में इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा आईपीई-2026 के नतीजे जारी किए। इस परीक्षा में 75.6 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। छात्र अपने परिणाम http://tsbie.cgg.gov.in तथा http://results.cgg.gov.in द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन जारी

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2025) के घोषित नतीजों के अनुसार द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल 75.6 प्रतिशत (रेगुलर) प्रतिशत रहा। वहीं प्रथम वर्ष का परीक्षाफल 66.9 प्रतिशत रहा। इस वर्ष भी परीक्षाफल में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

इंटर द्वितीय वर्ष में जहां 81.7 प्रतिशत लड़कियां उर्त्तीण रहीं, वहीं 68.9 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने लड़कों से 12.8 प्रतिशत अधिक उत्तीर्ण होकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसी क्रम में प्रथम वर्ष में 74.3 प्रतिशत लड़कियां तथा 59.2 लड़कों ने सफलता अर्जित की। उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) का आयोजन 28 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था।

आज यहां जारी नतीजों के अनुसार इंटर पब्लिक परीक्षा-2026 के तहत द्वितीय वर्ष के कुल 411474 (रेगुलर) छात्रों ने भाग लिया था। इनमें 311112 ( 75.6 प्रतिशत) छात्रों ने सफलता अर्जित की। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा लगभग 4.2 प्रतिशत अधिक है। जारी आंकड़ों के अनुसार इंटर द्वितीय वर्ष में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या 213179 रही। बी ग्रेड 69641 छात्रों में प्राप्त किया।

प्रथम वर्ष की परीक्षा में 66.2 प्रतिशत छात्र रहे सफल

आईपीई 2026 के तहत आयोजित इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 66.2 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा लगभग प्रतिशत अधिक है।

जारी आंकड़ों के अनुसार इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में (जनरल तथा वोकेशनल) 489123 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें कुल 323807 ( 66.2 प्रतिशत) उर्त्तीण घोषित किए गए। इंटर प्रथम वर्ष में लड़कियों का उर्त्तीण प्रतिशत 74.4 रहा। लड़कों का उर्त्तीण प्रतिशत 57.69 रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button