इंटर छात्रा ने स्कैनिंग सेंटर में बच्चे को जन्म दिया
नागरकर्नूल, ज़िले के पेद्दाकोथपल्ली में एक स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में 16 साल की इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। लड़की एक कॉलेज में परीक्षा दे रही थी, तभी उसने पेट में तेज़ दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और अभिभावकों को सूचित किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्रा की स्कैनिंग करवाने की सलाह दी। स्कैनिंग सेंटर कर्मचारी काम शुरू करने ही वाले थे कि वह परिवार के सदस्यों के साथ वॉशरूम गई और बच्चे को जन्म दिया।
लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो एक्ट के संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की का बयान रिकॉर्ड किया। जच्चा-बच्चा का सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद के बाचुपल्ली में भीषण आग, 50 फर्नीचर दुकानें जलकर खाक
नागरकर्नूल के पुलिस अधीक्षक पाटिल संग्राम सिंह गणपतराव ने कहा कि लड़की ने पहले अपनी क्लासमेट पर इल्ज़ाम लगाया, लेकिन जब पुलिस ने विस्तार में पूछताछ की और कहा कि पैटरनिटी टेस्ट होगा, तो उसने अपने रिश्तेदार का नाम बताया और उस पर इसके लिए ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में लड़की के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र करीब 26 साल है। लड़की ज़िले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ती थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



