कॉलेज न जाने पर माता-पिता की फटकार से आहत इंटर छात्र ने फाँसी लगा ली

हैदराबाद, राचकोंडा के नेरेडमेट थाना परिधि में कॉलेज न जाने और पढ़ाई न करने के कारण माता-पिता के फटकारने से इंटर के छात्र ने फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि एनबीएचएस कॉलोनी निवासी एम. किशोर कुमार व विद्या दंपत्ति का छोटा लड़का मद्दी अभिलाष (15) इंटर प्रथम वर्ष और बड़ा लड़का अभिषेक डिग्री प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ दिन से अभिलाष नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा रहा था और पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रहा था।

इस कारण उसके माता-पिता ने गत 9 दिसंबर को कॉलेज न जाने और ठीक से पढ़ाई न करने के कारण फटकार दिया था। फटकारे जाने से अभिलाष अपने आपको अपमानित महसूस करने लगा था। कल घर के सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए। अभिलाष घर पर अकेला था। घर वालों के लौटने तक उसने अपने कमरे में सीलिंग फैन से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सोमाली नागरिकों ने नशे में सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button