अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो 9 जनवरी से

हैदराबाद, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सान्निध्य, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आगामी 9 से 11 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में किया जाएगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोजन में लगभग 200-250 बीघा जमीन निर्धारित की गई है, जहाँ पंडाल, पार्किंग, फूड कोर्ट, भोजनशाला, किड्स गेम जोन सहित विभिन्न व्यवस्थाएँ निर्धारित की गई हैं। इसमें 70 बीघा क्षेत्र में विशेष रूप से विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल निर्माण समिति के निर्देशन में इंजीनियर्स, टेक्नीशियंस व कुशल कामगार समेत 1500 लोग पंडाल निर्माण में जुटे हैं। कन्वेंशन व एक्सपो पंडाल के बीच माहेश्वरी समाज के आराध्य देवों के देव महादेव की 35 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित होगी।

पंडाल निर्माण समिति के अरविंद मालपानी व मनीष माहेश्वरी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा के नेतृत्व में आयोजित होने वाला माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो राजस्थान ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष में किसी भी ट्रेड फेयर में अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। वास्तु एवं आर्किटेक्चर के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज के 30-40 युवाओं की टीम संपूर्ण पंडाल व्यवस्था के निर्माण की देखरेख कर रही है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित पंडाल का निर्माण 70 बीघा क्षेत्र में किया जा रहा है। पंडाल भारतीय पारंपरिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप बनाया जा रहा है।

25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ विशाल कन्वेंशन पंडाल

इंजीनियर्स, टेक्नीशियंस, इंडस्ट्रियलिस्ट सहित 1500 कुशल कारीगर युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हैं। अरविंद मालपानी ने बताया कि पंडाल निर्माण के लिए कुशल कामगारों की अलग-अलग चार टीमें कार्य कर रही हैं। प्रत्येक टीम में 250 सदस्य हैं। सेनिटाइजेशन व हॉम कीपिंग के लिए 150 तकनीशियन कार्य कर रहे हैं। 100 से अधिक कारीगर टेंट कार्य में लगे हैं। पंडाल निर्माण समिति के मनीष माहेश्वरी ने बताया कि कन्वेंशन के लिए 200 गुणा 700 फीट एरिया में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पूरे पंडाल में बीच में कही भी अवरोध नहीं होगा। इस पंडाल में करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। कन्वेशंन पंडाल में केवल माहेश्वरी बंधुओं को ही प्रवेश की इजाजत रहेगी।

महाधिवेशन व एक्सपो में प्रवेश के लिए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित दो द्वार का निर्माण होगा। बुजुर्गों के लिए 150 ई-व्हीकल्स की व्यवस्था होगी। अतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में शामिल होने वाले बुजुर्गों के आवागमन के लिए परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है। महाकुम्भ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँगे। सम्पूर्ण परिसर आधुनिक तकनीक व हाई रिजोल्वेशन के 500 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। इसके लिए विशेष रूम बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ के नये पदाधिकारियों की घोषणा, उमेश बागरेचा बने अध्यक्ष

उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रमुख शामिल होंगे

कैमरों को विशेषज्ञों की टीम ऑपरेट करेगी। परिसर में वॉच टॉवर का निर्माण होगा, जिससे पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। गौरतबल है कि माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर जोधपुर में 9, 10 व 11 जनवरी को आयोजित होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कई कैबिनेट मंत्री व विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्री, मंत्री सहित टॉप ब्यूरोक्रेट्स शामिल होंगे।

अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के साथ पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, जिला माहेश्वरी सभा, श्री माहेश्वरी सभा सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के घटक दल, महिला मोर्चा, यूथ ब्रिग्रेड के साथ समूचा माहेश्वरी समाज महाकुम्भ को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है। विभिन्न टीमें युद्ध स्तर पर तैयारियाँ करते हुए टास्क पूरे कर रही है।

पंडाल निर्माण समिति में अरविंद मालपानी, मनीष माहेश्वरी, शिव सोनी, दीपक भट्टड़, केशव भट्टड़, गोविंद भट्टड़, नेहा माहेश्वरी, ललित फोफलिया, रुचिका धूत, भरत काबरा, योगेश्वर राठी, राकेश चांडक, ललित राठी, अनुपम अजमेरा, पवन राठी, मयंक, शैलेश, योगेश, मनीष, सविता तोष्नीवाल, नताशा मुथा, मेघना मालपानी, मोहित टिवानी, विनय सोनी, दृष्टि राठी, शोभित माहेश्वरी, कृष्णा भट्टड़, रवि मानधना, पुनीत मूंदड़ा, विनय राठी, प्राची राठी, मित्री माहेश्वरी, कृष्णा राठी, घनश्याम माहेश्वरी, आयुष लाहोटी, स्नेहा माहेश्वरी, वंशिका राठी, यशस्वी बिरला, मोनिका भूतड़ा, सुरेश, शुभम साबू, जयंत मुथा, आकाश चांडक, प्रिंस चांडक, भव्य राठी, देवेन फोफलिया, श्वेता माहेश्वरी, सफष्टि फोफलिया, हर्षित चांडक, शुभम साबू, राहुल राठी, दक्ष राठी शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button