नेहरू चिड़ियाघर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस


हैदराबाद, शहर के नेहरू चिड़ियाघर में आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। विशेष रूप से चिड़ियाघर परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर नेहरू जूलोजिकल पार्क की संरक्षक जे. वसंता ने विभिन्न अधिकारियों के साथ विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। चिड़ियाघर के अधिकारियों की टीम के सदस्यों ने पार्क में फिकस, पीपल, जामुन, जुव्वी जैसे कई प्रकार के देशी पौधे लगाये गये।
संरक्षक जे. वसंता ने वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

संरक्षक जे. वसंता ने कहा कि नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद देश के अग्रणी चिड़ियाघरों में से एक है और वन्यजीवों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है और आगंतुकों को बीच देशी वनस्पतियों और जीवों के महत्व पर जागरूकता पैदा कर रहा है। अवसर पर जूलोजिकल पार्क के अधिकारी एम. बरनोबा, ई. विष्णुवर्धन, श्रीमती अमृतम्मा, बी. लक्ष्मण नाइक, देवेंद्र दासिया, माधवी लता, मंजुला, वेंकटराव, एच. एम. हनीफुल्ला एवं चौ. एम. दीपक तरुण भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
