अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 50.4 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

हैदराबाद , आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की है। भद्राचलम में वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिससे राज्य में ड्रग सप्लाई चेन पर बड़ा झटका लगा। आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भद्राचलम में 50.4 किलोग्राम गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

यह गांजा ओडिशा से केरल एक कार के माध्यम से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 17 हजार रुपये, एक कार, चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।आबकारी एनफोर्समेंट के अधीक्षक के. तिरुपति ने बताया कि भद्राचलम से नेल्लिपाका मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : मेथ ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को ओडिशा के मलकानगिरी जिले से तिरुवनंतपुरम (केरल) ले जाने का खुलासा किया। मामले में,तिरुवनंतपुरम के अक्षय सुरेश, कुंजुमन सुरेंद्रन व अनंत कृष्णन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button