तेलंगाना में निवेश पूरी तरह सुरक्षित : रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में किया गया निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स को निश्चित रूप से हैदराबाद शहर आवश्यक अवसर प्रदान करेगा और राज्य सरकार की ओर से भी हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने हाईटेक सिटी में नेटफ्लिक्स के स्वामित्व वाली आईलाइन स्टूडियो के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में आईटी व उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू, फिल्मी अभिनेता राणा दग्गुबाटि, नेटफ्लिक्स आईलाइन स्टूडियो के सीईओ जेफ शापिरो, राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिलराजू आदि ने भाग लिया।

इस मौके पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि नेटफ्लिक्स के हैदराबाद आने का मतलब है कि शहर में हॉलीवुड आ गया है। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने अतीत में कई बार कहा था कि हमारी सरकार का ध्यान हॉलीवुड पर है। आज नेटफ्लिक्स के आने से यह सपना सच होने जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार नेटफ्लिक्स के लाइन स्टूडियो के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म उद्योग में कई बदलाव आए हैं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को ट्रैफिक समस्या से मुक्ति के लिए कनेक्टिविटी में हो सुधार : सीएम

तेलुगु सिनेमा ने बाहुबली, आरआरआर जैसी भव्य फिल्में दीं

उच्च तकनीकी मूल्यों से बाहुबली, कल्कि, आरआरआर, अरुंधति जैसी फिल्में बनी है। चेन्नई में स्थित तेलुगु फिल्म उद्योग को एनटीआर और एएनआर ने हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दुनिया की 500 बड़ी कंपनियों को तेलंगाना में लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद का लक्ष्य विश्व संगठनों के लिए एक मंच बनाते हुए सभी प्रकार की संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स और आईलाइन के यहाँ आने से उन्हें दुनिया भर के दर्शकों को तेलंगाना की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और विषयों को दिखाने का एक शानदार मौका मिलेगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि नेटफ्लिक्स हाल ही में खेलों पर बहुत ध्यान दे रहा है। उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स जल्द ही एक खेल प्रसारण कंपनी बन जाएगी। हमारी सरकार भी खेलों का विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर खेलों के विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना बना रहे हैं। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करना और ग्रामीण स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। हम इन सरकारी पहलों में नेटफ्लिक्स का सहयोग भी चाहते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button