पिछले दो हफ्तों में निवेशकों की संपत्ति 33.68 लाख करोड़ रुपये घटी

नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति को अब तक 33.68 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है।

इस संघर्ष से उपजे भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आने से बीएसई सेंसेक्स इस महीने अब तक आठ प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। उसके बाद से ही दोनों पक्षों में लगातार सैन्य संघर्ष जारी है। सेंसेक्स 27 फरवरी के बाद से लेकर 13 मार्च के दौरान कुल 6,723 अंक यानी करीब 8.27 प्रतिशत गिर चुका है। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 33.68 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,29,82,252 करोड़ रुपये (लगभग 4.65 हजार अरब डॉलर) रह गया है।

यह भी पढ़े: वैश्विक अनिश्चितताओं से सोने की कीमतों में उछाल

ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुदी आर. ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे सप्ताह में पहुंच चुका है और तनाव कम होने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। दोनों पक्ष लगातार हमले और धमकियां दे रहे हैं। लंबे समय तक अनिश्चितता होने से दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं और सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। शुक्रवार को भी सेंसेक्स में गिरावट जारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,470.50 अंक की गिरावट के साथ 74,563.92 अंक पर बंद हुआ। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button