आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट
आदिलाबाद, आदिलाबाद की इच्छोड़ा पुलिस ने आईपीएल के लीग मैचों में क्रिकेट बेटिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इच्छोड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बंडारी राजू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कॉलोनी में छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जी. अजय, डी. मुरली, जाधव रामू, कांबले आकाश, सिदाम रवि, कांबले राजकुमार, कांबले अरुण, दासन्ना, सीपेल्ली श्रीनिवास और कांबले शशिकुमार के रूप में की गई। सभी आरोपी इच्छोड़ा के ही रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलों, 9 मोबाइल फोन और 4,470 रुपयों को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ गेमिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें… मूक-बधिर महिला से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



