ईरान-इजराइल तनाव – पश्चिम एशिया में सीबीएसई परीक्षाएं टलीं

ईरान, सीबीएसई ने मध्य पूर्व क्षेत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई तिथियां तय की हैं। 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों की परीक्षाएं टाली गई हैं। बोर्ड ने 3 मार्च को बैठक कर 5 मार्च से आगे की परीक्षाओं पर फैसला लेने का ऐलान किया है।
नई तिथियों की जानकारी
संशोधित तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी, छात्र अपने स्कूलों से अपडेट ले सकते हैं। यह निर्णय मध्य पूर्व के तनावपूर्ण हालात के कारण लिया गया है।
छात्रों के लिए सलाह
छात्र चिंता न करें और नियमित पढ़ाई जारी रखें। बोर्ड सभी आधिकारिक घोषणाएं स्कूलों के माध्यम से करेगा।
फर्जी नोटिस पर दिया स्पष्टीकरण
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस भी वायरल हो रहा है। इस कथित सर्कुलर में दावा किया गया है कि कुछ देशों में असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पैदा हुई बाधाओं तथा छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण, नोटिस को किया खारिज
हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय की ओर से ट्वीट कर इस वायरल सर्कुलर को गलत बताया गया। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



