ईरान ने कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए

 अमेरिका, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और इजरायल जहां लगातार ईरान पर हमले कर रहे है वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई से पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी कड़ी में अब शुक्रवार को ईरान द्वारा कुवैत की एक प्रमुख ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक की खबर सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी।

कुवैत की राष्ट्रीय तेल कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (KPC) के अनुसार मीना अल-अहमदी रिफाइनरी को सुबह के समय ड्रोन अटैक का निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद रिफाइनरी की कई ऑपरेशनल यूनिट्स में आग लग गई। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

इंटरनेशनल ऑयल सप्लाई चेन पर पड़ सकता है प्रभाव

सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमले के बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

यह रिफाइनरी कुवैत के सबसे बड़े तेल प्रोसेसिंग केंद्रों में से एक मानी जाती है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल को प्रोसेस किया जाता है। इस तरह के हमले से न केवल स्थानीय उत्पादन प्रभावित हो सकता है, बल्कि इंटरनेशनल ऑयल सप्लाई चेन पर भी असर पड़ सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button