सऊदी एयर बेस पर ईरानी हमला, अमेरिकी सैनिक घायल

दुबई, सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने यह खुलासा किया है।
दोनों व्यक्तियों ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं थे। ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
ईरानी मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिक जख्मी
अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में भी इस अड्डे पर दो बार हमले हुए थे, जिनमें से एक घटना में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित यह अड्डा रॉयल सऊदी वायुसेना द्वारा संचालित है, लेकिन इसका उपयोग अमेरिकी सैनिक भी करते हैं।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



