इजरायल हमलों में ईरान में मचा कोहराम! 555 लोगों की मौत

ईरान, ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग काफी भीषण हो गया है। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद सीनियर धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। वहीं ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक 555 लोग मारे गए हैं।

555 लोगों की मौत

ईरान की सरकारी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमले शुरू होने के बाद से अब तक देश में कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संघर्ष लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इससे पहले जारी आधिकारिक आंकड़ों में मृतकों की संख्या 200 से थोड़ा ज्यादा बताई गई थी, लेकिन नए अपडेट में मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है, जिससे हालात की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। रेड क्रिसेंट की ओर से मानवीय मिशन के तहत बिना किसी रुकावट के राहत अभियान चलाया जा रहा है, प्रभावित इलाकों में बचाव टीमें मौजूद हैं और पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा मदद करने वाले पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

और भीषण हुई जंग

बता दें कि, अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद तेहरान की ओर से जोरदार अंदाज में जवाबी कार्रवाई की जा रही है। कल दुबई पर हमला करने के बाद ईरान ने आज कुवैत को अपना निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर अमेरिका को कड़ी चुनौती दी। ईरान ने कुवैत सिटी में अमेरिकी दूतावास, बहरीन के मनामा में अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय, और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को मिसाइल हमला किया है। इजरायल-अमेरिका की संयुक्त मिसाइल हमले में इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में जुरफ अल-सख्र इलाके में ईरान समर्थित पैरामिलिट्री ग्रुप कताइब हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हमला 

अमेरिका और ईरान के बीच जंग की आग सऊदी के तेल रिफाइनरी तक पहुंच गई है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Aramco ने आज अपनी सबसे बड़ी रिफाइनरी रास तनूरा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. ये फैसला एक ड्रोन अटैक की कोशिश के बाद लिया गया, जिससे इलाके में छोटी आग लग गई थी। रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने सोमवार को अपनी रास तनुरा तेल रिफाइनरी को ड्रोन हमलों के बाद बंद कर दिया है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी में अमेरिका, ईरान और इज़राइल के दूतावासों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डिप्लोमैटिक एन्क्लेव इलाके में गश्त बढ़ा दी है और तीनों दूतावासों के पास 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button